फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 19 फरवरी से,888 बच्चे देंगे परीक्षा

Fri, 13 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड की ओर से आयोजित होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जनपद में उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा के लिए कुल चार केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 888 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 19 से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी, जिले में प्रश्नपत्र भी पहुंच गए हैं। इसे जीआईसी नौगढ़ के डबल लॉक में सीसी कैमरे की निगरानी में रखा गया है।
संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया गया है, उनमें श्री भागीरथी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धेंसानानकार, श्रीपाणनीय गुरुकुल महाविद्यालय दयानंद नगर कोल्हुई, श्रीमुनेश्वर प्रसाद आदर्श संस्कृत माध्यमिक विद्यालय एकडेंगवा शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर पूर्व मध्यमा द्वितीय के 429 छात्र, उत्तर मध्यमा प्रथम के 281 व उत्तर मध्यमा द्वितीय के 178 छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए उड़नदस्तों की भी तैनाती की जाएगी। बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें