फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सफाई कर्मी नदारद... सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Wed, 29 May 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक क्षेत्र के मल्हवार गांव का मामला
विज्ञापन



भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के मल्हवार में बनी नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गर्मी के समय में भी बिना बरसात के बरसात का नजारा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


गांव के गोपाल, गुड्डू, राकेश, विवेक, रिंकू ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी तैनात है या नही इसकी जानकारी नही है। गांव के लोगों ने बताया कि पिछले करीब छह माह से हम लोगों के गांव में कोई सफाई नही हुई और न ही सफाई कर्मी दिखा है। गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को इस गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। कभी कभी बच्चे इस गंदे पानी में फिसल कर गिरकर चोटिल होने के साथ ही, अपना बस्ता भी भिगो लेते है। लोगों ने गांव के साफ सफाई कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत संजय पटेल ने कहा कि चुनाव में व्यस्तता के कारण निरीक्षण नही हो पा रहा है, जल्द रोस्टर लगा कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें