फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम का जन्म होते ही महिलाओं ने गाया सोहर , लगाए जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम का जन्म होते ही गाया सोहर
विज्ञापन

चौखड़ा में चल रहे रामलीला कार्यक्रम का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। अयोध्या में राजा दशरथ के यहां भगवान श्रीराम का जन्म होते ही महिला श्रद्धालुओं ने सोहर और भजन गाते हुए जयकारे लगाए। क्षेत्र के चौखड़ा बाजार में चल रहे रामलीला कार्यक्रम में मंगलवार रात दर्शकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

रामलीला कलाकारों ने मंचन किया कि श्रवण कुमार की मौत के बाद उनके माता पिता राजा दशरथ को श्राप देते हैं कि तुम्हारी भी वही दशा होगी जैसे पुत्र वियोग में हमारी है और दोनों स्वर्ग सिधार जाते हैं। इधर राजा दशरथ गुरु वशिष्ठ से पुत्र नहीं होने की चिंता जताते हैं। राजा दशरथ यज्ञ करते हैं अग्नि देव प्रसन्न होकर उन्हें खीर देते हैं और कहते हैं कि ले जाओ अपनी रानियों को खिला दो। इससे चार पुत्र होंगे। जिसके बाद राजा दशरथ के चार पुत्र होते हैं। जिनका नामकरण गुरु वशिष्ठ करते हैं। गुरु वशिष्ठ चारों बच्चों को शिक्षा देते हैं। उधर गुरु विश्वामित्र राक्षसों से परेशान हैं। उन्हें पता चलता है कि भगवान श्री नारायण ने अयोध्या में अवतार ले लिया है। राजा दशरथ के पास आते हैं और राम-लक्ष्मण को मांगते हैं। गुरु विश्वामित्र श्रीराम लक्ष्मण के साथ आश्रम की ओर बढ़ते हैं कि रास्ते में राक्षसी ताड़का का वध कर देते हैं। सभी लोग गुरु विश्वामित्र के आश्रम में पहुंचते हैं। इस दौरान संजय उपाध्याय, ठाकुर प्रसाद मिश्र, अरुण कुमार सिंह, पप्पू सिंह, मंगल हलवाई, भारत यादव, जुगल किशोर, गोपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें