फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप छात्रसंघ अध्यक्ष बने

Tue, 22 Dec 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संदीप जायसवाल अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशी विकास सिंह गल्लर को 130 मतों के अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर दीपक त्रिपाठी और महामंत्री पद पर वसीम अहमद निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री व कक्षा संकाय प्रतिनिधि के एक पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

सुबह 10 बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर पूरे दिन गहमागहमी रही। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ कॉलेज मार्ग पर डेरा जमा लिया था। दोपहर 12 बजे तक ही 50 फीसदी से अधिक वोट पड़ चुके।
विज्ञापन


 दो बजे तक मतदान की प्रक्रिया के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। इसमें एबीवीपी के संदीप अध्यक्ष पद पर विजेता घोषित हुए। कॉलेज के कुल 673 मतदाताओं में 465 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अध्यक्ष पद पर पड़े 13 मत अवैध घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी डॉ. सूर्यनारायण तिवारी ने विजेताओं को प्रमाण पत्र बांटा आैर शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें