जिला स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
खेल सप्ताह समारोह में अंतिम दिन हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सप्ताह समारोह में अंतिम दिन मंगलवार को हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाए। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में संदीप और बालिका वर्ग में मोनिका विश्वकर्मा ने बाजी मारी।
100 मी. दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में संदीप ने प्रथम, राम प्रवेश यादव ने द्वितीय एवं शिवांग पांडेय ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में मोनिका विश्वकर्मा ने प्रथम, नेहा यादव ने द्वितीय एवं संजना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
200 मी. दौड़ में बालक वर्ग में हिमांशु ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय, शिवांग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में मोनिका विश्वकर्मा ने प्रथम, वंदना यादव ने द्वितीय एवं उजाला गोस्वामी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद बालक वर्ग में आयुश मिश्रा एवं बालिका वर्ग करिष्मा मोदनवाल ने बाजी मारी। हाॅकी में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विजेता और खेलो इंडिया की टीम उपविजेता रही। जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री एवं कोच सुमन सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता हुई।