फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को बांटने और लड़ाने वाला है स्वामी का बयान : श्याम नारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान समाज को बांटने और लड़ाने वाला है। यह उनके विकृत सोच और ओछी मानसिकता का परिचायक हैए जो उन्होंने हिंदू धर्म और ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की है। ये बातें अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने कही। कैंप कार्यालय पर सर्वजनहित पार्टी और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की संयुक्त बैठक में स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की निंदा की गई।
ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने कहा कि सपा नेता के विवादित बयान से न तो उनकी पार्टी का भला होगा और न ही उनका। इस तरह के विचार रखने वाला व्यक्ति समाज का क्या भला करेगा। उन्होंने कहा कि हिंदु धर्म सनातन धर्म है, इसमें सभी वर्ग और जातियों का पूर्ण सम्मान है, इसको बांटने का कार्य करना घृणास्पद है। अगर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान का खंडन नहीं किया तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सुधीर पांडेय उर्फ फरसा बाबा ने कहा कि सपा नेता ने विवादित बयान देकर ब्राह्मण समाज के साथ पूरे हिंदू धर्म का अपमान किया है, ऐसा व्यक्ति समाजद्रोही है। इस दौरान अमरनाथ पांडेय, विनोद उपाध्याय, अजय उपाध्याय, विक्रम लोधी, चिनक प्रजापति, मोहम्मद मुकीम, तौलन, सिद्धार्थ, दयानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें