सिद्धार्थनगर। सहकारिता विभाग के सहकार से समृद्धि योजना के तहत बी पैक्स सदस्यता महाअभियान में अब तक 21 हजार से अधिक नए सदस्य बनाए गए है। ये बातें, डीसीबी अध्यक्ष विक्रम सिंह ने सहकारी समितियों पर हुई बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत सांसद जगदंबिका पाल और विधायक जय प्रताप सिंह को सदस्य बनाया गया है। अभियान के तहत खेसरहा ब्लॉक के साधन सहकारी समितियों सोही कानपुरवा, विसुनपुर, कुड़जा, कलनाखोर में किसानों को जागरूक कर सदस्यता दिलाई गई। डीसीबी चेयरमैन विक्रम सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान से निजी पूंजी 70 लाख रुपए जमा हो चुकी है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, एडीओ सहकारिता सचिव दिग्विजय धर दूबे उपस्थित रहे।