फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की आस में आए, आश्वासन लेकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय की आस में आए, आश्वासन लेकर लौटे
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 218 में सिर्फ 16 मामलों का हुआ निस्तारण
प्रकरण लंबित होने पर सीडीओ की अफसरों को फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले की सभी तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 218 मामले आए। मौके पर सिर्फ 16 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। ऐसे में 202 फरियादी न्याय की आस लेकर लौट गए। प्रभारी डीएम ने मामलों के लंबित होने पर संबंधित अफसरों को कड़ी फटकार लगाई।
इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक प्रभारी डीएम/ मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 44 मामले आए। यहां एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। इटवा ब्लॉक के ग्राम घोपलापुर निवासी राम सुमिरन ने गांव मे चल रहे गोशाला में चारे के अभाव की शिकायत की। कहा, इससे पशुओं की मौत हो रही है। तीन पशुओं की अभी दो तीन दिन पूर्व पहले मौत हो चुकी है। सीडीओ ने मौके पर मौजूद अफसरों को मामलों का निस्तारण समयबद्ध करने की चेतावनी दी। मामलों को लंबित रखने पर दोषी अफसर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम विकास कश्यप, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक संत कुमार, डीडीओ शेषमणि सिंह आदि उपस्थित रहे। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता की मौजूदगी में कुल 65 मामले आए। यहां पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, उपजिलाधिकारी सदर उमेश चंद्र निगम, तहसीलदार सत्येन्द्र सिंह, बीडीओ संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम शिवमूर्ति सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 49 मामले आए। इसमें से पांच का निस्तारण हुआ। तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार उपस्थिति रहे।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 28 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर सिर्फ तीन मामले का निस्तारण किया गया। तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, सीओ सुनील कुमार सिंह, एसओ राम आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, उपजिलाधिकारी त्रिभुवन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 33 मामले आए। जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीओ महेन्द्र सिंह देव, तहसीलदार राजेश प्रताप जायसवाल, बीडीओ सुशील कुुमार अग्रहरि, बीइओ श्याम प्रसाद सिंह आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

लेखपाल पर 10 हजार रिश्वत मांगने का आरोप
बांसी। ब्लाक क्षेत्र के बड़हर घाट गांव निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्रीय लेखपाल पर उसका नाम सही करने के नाम पर 10 हजार रुपया की मांग करने का आरोप लगाया। ग्राम मालीजोत और गोनहाताल मे स्थित खेत का राजस्व अभिलेख मे लिपिकीय गलती से सुखराम हो गया है, जिसे ठीक करने के लिए आनलाइन आवेदन किया था। लेखपाल सोमेन्द्र कौशिक ने बताया कि आरोप निराधार है। एसडीएम शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगा गया, जो अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें