एसडीएम से समस्याओं के निदान की लगाई गुहार
सदर तहसील में सौंपे गए सर्वाधिक पांच हजार मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। किसानों की समस्या को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के क्रम में जिले के सभी तहसीलों में कांग्रेसियों ने धरना दिया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर बरसे। अंत में स्थानीय स्तर पर किसानों से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए उपजिलाधिकारियों को किसान मांगपत्र सौंपा। सभी तहसीलों 19305 मांगपत्र सौंपे गए।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलों में धरना दिया। मुख्यालय स्थित सदर तहसील में धरना देकर कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। मांगपत्र में गोशाला का निर्माण, क्रय केंद्रों को सक्रिय करने, नहरों में पानी की व्यवस्था, नलकूपों को ठीक कराने, सहकारी समितियों पर गुणवत्तायुक्त खाद-बीज की उपलब्धता आदि बिंदु शामिल थे। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में संपन्न धरने के बाद पांच हजार किसान मांगपत्र उपजिलाधिकारी सदर उमेश चंद्र निगम को सौंपा गया। धरने में पूर्व विधायक अनिल सिंह, डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, दिनेश वर्मा, देवेन्द्र गुड्डू, अनिल सिंह अन्नू, कैलाश पंछी, अली अहमद, रंजना मिश्रा, इनामुरर्हमान, प्रभात सिंह, विरेन्द्र उपाध्याय, जवाहर चौधरी, समून मेकरानी, अकबर अली आदि की मौजूदगी रही।
बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील कार्यालय पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरन शुक्ला की अगुवाई में धरना आयोजित हुआ। यहां एसडीएम शिवमूर्ति सिंह को मांग पत्र सौंपा गया। कृष्ण बहादुर सिंह, अमिताभ सिंह, सुभाष चन्द्र आर्य, आफताब अहमद, राम जोखन प्रजापति, कृष्ण गोपाल चौधरी, पप्पू राय, अशोक लाल श्रीवास्तव, राम चंद्र पांडेय, गंगेश्वर राय, रामू सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, गिरजेश कुमार, बादल चौधरी आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, मशहूर आलम की अगुवाई में हुए धरने के बाद 2368 किसान मांगपत्र उपजिलाधिकारी अनिल कुमार को सौंपा गया। इस मौके पर सौरभ सिंह, प्रमोद उपाध्याय, इकबाल अहमद, भानदत्त शुक्ला आदि की मौजूद रहे।
डुमरियागंज कार्यालय के मुुताबिक सच्चिदानंद पांडेय की अगुवाई में आयोजित धरने के बाद 4000 किसान मांगपत्र उपजिलाधिकारी त्रिभुवन प्रसाद को सौंपा गया। धरने में डॉ. बशीर अहमद, आदित्य कुमार, डॉ. जावेद, हरीराम की सहभागिता रही। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम की अगुवाई में संपन्न धरने के बाद 3577 किसान मांगपत्र उपजिलाधिकारी विकास कश्यप को सौंपा गया। धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, अब्दुस्सलाम खाँ, लक्ष्मीरमण त्रिपाठी, अफसर अहमद, उमैर अहमद, बैतुल्लाह, कमाल अहमद, मोहम्मद रईस, धर्मराज सिंह, राम संवारे भारती, बीपतराम शर्मा, मोहरम अली, मकबूल हसन , इसरार अहमद, पप्पू पांडेय भी उपस्थित रहे।