फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए उम्मीद लेकर मिला सिर्फ आश्वासन

विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते एडीएम सीताराम गुप्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
आए उम्मीद लेकर मिला सिर्फ आश्वासन
विज्ञापन

नौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम दीपक मीणा ने की सुनवाई
नौगढ़, बांसी और इटवा में आए 173 मामलों में मौके पर सिर्फ 10 का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद लेकर आए फरियादियों को सिर्फ निस्तारण का आश्वासन मिला। उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। नौगढ़ तहसील में सुनवाई करते हुए डीएम दीपक मीणा ने समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम दीपक मीणा एवं एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी की मौजूदगी में नौगढ़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 82 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत हुए। इसमें राजस्व के 36, पुलिस विभाग के नौ, विकास के नौ, शिक्षा के एक, स्वास्थ्य के एक, समाज कल्याण के दो तथा अन्य विभागों से संबंधित 24 मामले आए। इसमें राजस्व के पांच मामलों को मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। शेष शिकायतीपत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम विकास कश्यप, डीडीओ शेषमणि सिंह, डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्य, डीपीआरओ आदर्श, उपकृषि निदेशक लाल बहादुर यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी, तहसीलदार आरआर रमन आदि मौजूद रहे। बांसी तहसील में सीडीओ पुलकित गर्ग की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 60 मामले आए। इनमें एक भी प्रकरण का समाधान मौके पर नहीं हुआ, जिससे फरियादियों को निराश लौटना पड़ा। इस दौरान एसडीएम जग प्रवेश, सीओ अरुन चंद, तहसीलदार अरुन कुमार वर्मा, बीडीओ सुशील कुमार पांडेय, ईओ नगर पालिका अरविंद कुमार, एडीओ पंचायत जेपी राय, कोतवाल शैलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इटवा में एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव की मौजूदगी में 31 मामले आए, इसमें पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शोहरतगढ़ तहसील एसडीएम शिवमूर्ति की मौजूदगी में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 21 मामले आए, इनमें मात्र दो का ही मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के विरोध में शिकायत
कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में अशोक मार्ग पर प्रशासन की तरफ से चलाए गए अतिक्रमण अभियान का दुकानदारों ने विरोध जताया। उनका आरोप था कि अतिक्रमण विरोधी अभियान में ठेला आदि रखकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले लोगों को हटाया गया है, इससे उनके सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान विनोद, जयराम, रामअवतार, प्रेमदास, गोपाल, संजय, सत्यप्रकाश, अंगद गौड़, अब्दुल करीम, कौशल पाठक, केदारनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें