फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सास के बुलाने पर तीन दिन पहले मायके से ससुराल आई थी समीना

Sun, 27 Oct 2024 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज पुलिस की गिरफ्त में हत्या आरोपी अमीरूददीन। 
विज्ञापन
भनवापुर। सास ने योजना बना कर अपने छोटे बेटे से हमारी बेटी समीना (30) की हत्या कराई है। बेटी को पति के अनुपस्थिति में मायके से फोन कर तीन दिन पहले जिमड़ी बुलाई थी, यह कह कर कि हमें दवा लेने बेटी के साथ बस्ती जाना है। कहना डुमरियागज थाना क्षेत्र के बंजरहवा निवासी मृतका के पिता अब्दुल मोबीन का है। घटना को बताते हुए फफक पड़े और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी देवर अमीरूद्दीन को डुमरियागंज पुलिस ने रविवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतका का पति भी मुंबई से घर पहुंच गया है, वह घटना से असहज है, उसे कहा कि दहेज के लिए हमारी कभी कोई लड़ाई नहीं हुई। और न ही कोई शिकायत किया। दरअसल, शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे डुमरियागज थाना क्षेत्र के जिमड़ी गांव निवासी अमीरुद्दीन उर्फ बब्बू ने अपने ही भाभी समीना (30) की गले और पेट पर चाकू से गोद कर हत्या कर दिया था। वहीं वारदात के दो दिन पहले सास नजीबुन निशा अपनी बेटी के घर बस्ती चली गई थी, पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पड़ोस की महिला ने फोन पर दी थी बेटी के हत्या की सूचना : डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जिमड़ी गांव में शनिवार को देवर अमीरुद्दीन उर्फ बब्बू ने भाभी समीना की चाकू गोद कर हत्या कर चाकू सहित डुमरियागंज थाने पहुंच कर आत्म समर्पण कर दिया था। मृतका के पिता अब्दुल मोबीन ने बताया कि हमारे गांव बंजरहवा निवासी एक लड़की की शादी जिमड़ी गांव में हुई है, जिसका घर हमारी बेटी के घर के कुछ ही दूरी पर है। शनिवार को बेटी के साथ आरोपी के बीच कुछ वाद विवाद का शोर व ढ़ाई साल की सुमैला के रोने की आवाज सुन उस लड़की ने फोन पर झगड़ा की बात बताई। फोन पर सूचना के बाद जिमड़ी गांव पहुंचने पर देखा कि 112 पीसीआर की गाड़ी खड़ी थी, यहां जानकारी मिली की बेटी की देवर ने हत्या कर चाकू लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने आरोपी का थाने में आत्म समर्पण की बात बताई। बेटी को तीन दिन पहले ही ससुराल लाकर पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें