बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर और ग्राम पंचायत कठौतिया रामनाथ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा मरीज नजला, खांसी, बुखार और एलर्जी के आए। पेट में दर्द, जोड़ों में दर्द और शुगर के मरीज भी पहुंचे। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर 275 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया। बिस्कोहर पीएचसी पर संविदा आयुष डाॅ. एससी शर्मा ने मरीजों की जांच की और फार्मासिस्ट राकेश बहादुर चौधरी ने मरीजों को दवा का वितरण किया गया। ज्यादातर मरीज जुकाम, खांसी के आए। देवीपुर गांव निवासी राकेश, दयाशंकर व अखिलेश ने बताया कि कई दिनों से बुखार के साथ हल्की खांसी आ रही है, उसकी दवाई ली है। कठौतिया रामनाथ स्थित पीएचसी पर डाॅ. राहुल कुमार ने मरीजों की जांच की।
मरीजों की जांचकर दी दवा : पकड़ी बाजार। क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले मे डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उनको दवा वितरित किया। जन आरोग्य मेले में कुल 15 मरीज आए जिसमें फीवर, सुगर, वीपी, पेट संबंधित बीमारी थी। चिकित्सक ने उनकी समस्या सुनकर लोगों का चेकअप कर दवा देकर उनको बचाव के परामर्श दिए गए। त