फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी साइकिल जन संदेश यात्रा रवाना

विज्ञापन
तुलसियापुर चौराहे पर साइकिल यात्रा का स्वागत करते जिलाध्यक्ष लालजी यादव, उग्रसेन प्रताप सिंह। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
समाजवादी साइकिल जन संदेश यात्रा रवाना
विज्ञापन

यात्रा को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने रवाना किया
छह दिसंबर को लखनऊ पहुुंचेगी जन संदेश यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/परसा। जिले के युवाओं ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दिलीप राज यादव के नेतृत्व में जन संदेश साइकिल यात्रा को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सपा जिला कार्यालय से निकली यात्रा लखनऊ तक जाएगी।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय से झंडी दिखाने के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार से नौजवान, छात्र, बेरोजगार, महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, दलित समाज परेशान है। अब नौजवान मोदी-योगी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपा के पक्ष में खड़ा हो गया है। साइकिल यात्रा के संचालक दिलीप राज यादव ने कहा कि साइकिल जन संदेश यात्रा मुख्यालय से शुरू होकर भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस छह दिसंबर पर लखनऊ में खत्म होगी। साइकिल यात्रा में नीरज यादव, रामकरन कश्यप, सुधाकर यादव, अमित राज यादव, आश्रित यादव, राजू अग्रहरि आदि शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक लालजी यादव ने की। कार्यक्रम को पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी, पूर्व विधायक विजय पासवान, अजय चौधरी, उग्रसेन सिंह, रामकुमार यादव, मो. जमील सिद्दीकी, गरीब दास गौतम, वीरेंद्र तिवारी, कमाल अहमद खान, दिलीप पाठक, मो. इद्रीश पटवारी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व परसा में सपा नेता दिलीप के नेतृत्व में जन संदेश साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा शाम करीब पांच बजे शोहरतगढ़ के तुलसियापुर चौराहे पर पहुंची। यहां लोगों ने फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें