फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को किसानों की चिंता नहीं: माता प्रसाद

विज्ञापन
इटवा क्षेत्र के विजौरा बाजार में आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते पूर्व विधान सभाअध्यक्ष मात? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सरकार को किसानों की चिंता नहीं: माता प्रसाद
विज्ञापन

सपा की ओर से बिजौरा गांव में आयोजित हुई चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को बिजौरा बाजार में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। वह कागजी आंकड़ों में किसानों की हितैषी बनने का ढोंग कर रही है। जबकि कागजी आंकड़ों से किसानों का भला होने वाला नहीं है। ये बातें देश व प्रदेश का किसान जान चुका है और 2022 में इसका सटीक जवाब देने का मन भी बना चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता अपने खून-पसीने की कमाई को पाने के लिए भटक रहा है। गन्ने की बिक्री का बकाया अभी तक नहीं मिला है। धान समर्थन मूल्य के आधे दामों पर बेचना पड़ रहा है। नहरों में पानी नहीं है। जबकि सिंचाई के लिए पेट्रोलियम पदार्थों की खरीदारी विगत वर्षों से दूने दामों पर पड़ रही है। महंगाई का आलम यह है कि देश व प्रदेश में पहली बार सबसे उच्चतम मूल्य पर डीजल का दाम पहुंच गया है। सरकार को इसकी चिंता नहीं है। वह ब्लॉक, सरकारी कार्यालयों व जिला मुख्यालयों पर अपनी पार्टी की फर्जी उपलब्धियों को बताने के लिए लाखों रुपये पानी की तरह बहा रही है। इस दौरान तौलेश्वर तिवारी, प्रेमप्रकाश पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, यार मुहम्मद, अजय तिवारी, अजय द्विवेदी, पप्पू पांडेय, राम लौटन तिवारी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें