फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बिटिया के आगमन पर उतारी आरती

विज्ञापन
बच्ची के साथ गृहप्रवेश करती माँ। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नवजात बिटिया के आगमन पर उतारी आरती
विज्ञापन

खुशी मनाकर पेश किया मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेटियों से बढ़कर बेटों को मानने वाले लोगों को शिक्षक रामप्रताप सिंह के परिवार से शिक्षा लेनी चाहिए। उनके परिवार में बेटी के जन्म के बाद घर पहुंचने पर आरती उतारी गई और फूलों से घर को सजाया गया।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के दहियाड़ गांव निवासी रामप्रताप सिंह शिक्षक हैं। उनके छोटे भाई सुनील सिंह को पहले एक बेटी हुई थी। आठ मार्च को दूसरी बेटी का लखनऊ में जन्म हुआ। 10 मार्च को बिटिया और मां शिवानी सिंह घर पहुंचीं तो उनकी अगुवानी आरती के साथ की गई। घर में प्रवेश से पहले पूजन किया गया और फूलों से स्वागत किया गया। इसके बाद मां-बेटी को घर में प्रवेश कराया गया। दवा कंपनी में काम करने वाले सुनील कहते हैं बेटी बेटे से कम नहीं हैं। आज बेटियों हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बशर्ते उन्हें शिक्षा और सम्मान दिया जाए। बिटिया के जन्म से उनका पूरा परिवार काफी बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें