प्राथमिक शिक्षा मित्र के संगठनों ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बैठक किया। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर के पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए 29 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर जाने की चेतावनी दी है।
शिक्षामित्र संघ ने मांगों पर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई है।आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बीआरसी जोगिया परिसर में की गई।
जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ला ने कहा कि बीएसए को समस्या का समाधान करने के लिए 25 जनवरी तक का समय दिया गया है।
अगर समय सीमा के अंदर समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता है तो एसोसिएशन के कार्यकर्ता परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।
आगे कहा कि समायोजित शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों की समस्याओं का निस्तारण करने में अधिकारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। द्वितीय चरण के समायोजित शिक्षकों का शैैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन मंगवाने में विंलब हो रहा है।
वेतन के लिए डाटा फिडिंग की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी है। शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन, रिपोर्ट की छायाप्रति का कार्यालय पर चस्पा कराने का काम भी नहीं किया जा सका है।
इसके अलावा प्रथम चरण के समायोजित शिक्षकों का अवशेष बकाया वेतन भुगतान किया जाए। बेसिक शिक्षा परिषद् एवं सर्वशिक्षा अभियान में कार्यरत शिक्षामित्रों का समस्त बकाया मानदेय भुगतान किया जाए।
समायोजित से वचित शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पदों पर समायोजित करने पर विचार किया जाए। बैठक में अमीरुल्लाह, सुनील, दीप नारायण, मन्नवर खान, धनीराम, मोहम्मद अकरम, अरुण कुमार चतुर्वेदी, अरविंद, रवि और अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।