फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीबी दोहनी में मॉडल शौचालय का लोकार्पण

Sun, 17 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नीबी दोहनी में रविवार को  डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार ने 13वें राज्य वित्त से प्राथमिक  विद्यालय में 3.30 लाख रुपये की लागत से बने मॉडल शौचालय कांप्लेक्स का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इस गांव को डीएम ने गोद लिया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम ने कविता के अंदाज में कहा कि जिंदगी खुशियों से भरी रहे यही है हमारी मनोकामना है।

पग-पग पर सुनहरे फूल खिले, कभी न हो कांटों का सामना। उन्होंने कहा कि गांव में सड़क, जलनिकासी व शौचालय की व्यवस्था शिक्षा के मंदिर में करा दिया गया है।

ग्रामीण प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत योजना को मूर्त रूप देने के लिए गांव को इसी तरह सुंदर बनाए रखेें ताकि यहां से गुजरने वालों को नीबी दोहनी एक मिशाल के रूप में दिखे।

लोगों को स्वस्थ सेहत का राज बताते हुए कहा कि अभी भी जिनके घरों में शौचालय की सुविधा नहीं है। वे ग्राम पंचायत अधिकारी और अपने गांव के मुखिया से संपर्क कर शौचालय बनवाकर नियमित इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


इसके लिए 12 हजार रुपये का योगदान सरकार की ओर से दिया जा रहा है। डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने कहा कि गांव के जो लोग शौचालय बनवा लिए हैं और उनको धन अवमुक्त नहीं हुआ है।

ऐसे लोग सेक्रेट्री से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं। ग्राम प्रधान कलावती देवी व प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह ने अतिथियों का अभिवादन किया।

इस दौरान बीडीओ भगवान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र, एपीओ प्रशांत श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश पाठक, शोहरतगढ़ शिक्षक संघ के महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद, कानूनगो अतीकुर्रहमान, हलका लेखपाल सुधीर श्रीवास्तव, बालकृष्ण, सुखदेव, विद्यालय के शिक्षक गायत्री देवी, संजय चौधरी, इब्रेहसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें