संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को विकास खंड उसका बाजार के कंपोजिट विद्यालय करमा में आयोजित वीएचएनडी (विलेज हेल्थ न्यूट्रिशियन डे ) दिवस का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में एसबी किट उपलब्ध नहीं मिली, जिस पर भी नाराजगी जताई गई। साथ ही, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौके पर अनुपस्थित पाई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
वहीं, एमओआईसी की ओर से अपने क्षेत्र में वीएचएनडी दिवस का निरीक्षण न करने पर भी जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।