फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफा इंटर कॉलेज की टीम ने किया शील्ड पर कब्जा

Tue, 09 Jan 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शील्ड के साथ खुशी मनाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियांगज। तहसील क्षेत्र के बगाहवा गांव स्थित खेल मैदान में चल रहे अंडर-15 वॉलीबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। फाइनल मैच में सफा इंटर कॉलेज ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला सेमीफाइनल मैच बंजरहवा और नार्थ यूनाइटेड के बीच खेला गया। इसमें नार्थ यूनाइटेड ने 21-25 और 15-25 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में सफा इंटर कॉलेज ने प्राइमरी पाठशाला की टीम को 15-25 और 14-25 से मात दी। फाइनल में सफा इंटर कॉलेज और नार्थ यूनाइटेड बगाहवा की टीम आमने-सामने रहीं। रोमांचक मैच में सफा इंटर कॉलेज की टीम ने 25-22 व 25-20 से यूनाइटेड की टीम को हराते हुए ट्राफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि खैरुल्लाह ने विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।
कहा कि प्रतियोगिता से प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती हैं। प्रतियोगिता में इरशाद अहमद ने कमेंट्री और खैरुल्लाह-हमीदुल्लाह चौधरी ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान वाजिद अली, नौशाद, मोहम्मद नईम, फैसल, रमजान अहमद, पतिराम, शिवशंकर, पप्पू यादव, शादाब, अतहर, परवेज अहमद, मौलाना जमाल, हजमत अली, चिन्ने भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें