फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘31 तक पूरा कराएं अधूरे आवास’

Tue, 09 Jan 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
meeting - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद ने मंगलवार को सदर व जोगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। सदर ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधूरे कार्यों को 31 जनवरी तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीडीओ ने कहा कि वित्तीय सत्र का अंतिम तिमाही शुरू हो गया है। अब सुस्ती छोड़ें और काम में तेजी लाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभार्थियों को आवास दिए गए हैं, उनके निर्माण के स्तर की पड़ताल कर लें। अगर आवास पूर्ण हो गया है तो उसकी फिडिंग करा दें। किसी को दूसरी-तीसरी किस्त शेष है तो उसका भुगतान भी समय से करा दें, जिससे तय अवधि में निर्माण पूरा हो सके। इसके लिए 31 जनवरी तक की डेडलाइन तय की गई है। बताया कि इन आवासों में पंचायती राज विभाग के माध्यम से शौचालय का निर्माण भी कराया जाना है।
लिहाजा सभी ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी इसका सत्यापन कर लें कि पूर्ण आवासों में शौचालय भी बन चुका है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार योजना के तहत समूहों के गठन व रोजगार सृजन में तेजी लाने को कहा। मनरेगा के सभी लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूरा कर फीडिंग भी नियमित कराने की हिदायत दी। कहा कि कार्यों में जिस स्तर पर लापरवाही बरती जाएगी, संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में बीडीओ एजाज अहमद, शैलेंद्र गुप्ता, सुजीत जायसवाल, सुमन श्रीवास्तव, प्रियंका गोस्वामी और भोला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें