फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया शस्त्र पूजन

Fri, 03 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। नपं में विजयदशमी पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन किया। जिसमें उपस्थित स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन करके राष्ट्र रक्षा में अपने शक्ति का समर्पण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि विजयदशमी का पर्व भारतीय समाज और परंपरा पर्व है। जिस पर सभी स्वयंसेवक अपने शस्त्र का पूजन करते हैं। इस बार की विजयदशमी विशेष है क्योंकि संघ अपनी स्थापना का 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है और शताब्दी वर्ष पर संघ समाज में पंचप्रण द्वारा सकारात्मक परिवर्तन हेतु वृहद संपर्क अभियान करेगा। संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि आगामी सात अक्टूबर को संघ शताब्दी वर्ष पर एक भव्य पथ संचलन बढ़नी में निकलेगा, जिसकी तैयारी के लिए स्वयंसेवकों ने दिन रात एक कर दिया है। शस्त्र पूजन कार्यक्रम के उपरांत संघ प्रार्थना करके कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान गोकुल गोयल, अजय जायसवाल, अजय प्रताप गुप्त, डॉ राजन उपाध्याय, विनीत कमलापुरी, प्रमोद पाठक, विजय पांडेय, सुरेश मोदनवाल, सचिन गोयल, कुशल गुप्ता, प्रदीप कसौधन, आलोक मद्धेशिया, सुखदेव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें