शोहरतगढ़। नवरात्र के नवमी और विजयदशमी की रात शोहरतगढ़ कस्बा की भव्य व आकर्षक दुर्गा प्रतिमाओं को देखने के लिए श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। खचाखच भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा।
आस्था के इस संगम में श्रद्धालु सराबोर दिखे। पांडालों में प्रतिष्ठित दिव्य व आकर्षक प्रतिमाओं व बिजली की भव्य सजावट लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे। मां के सुंदर भजनों से दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नवयुवक व नवयुवतियां सहेलियों के साथ मां की दिव्य प्रतिमा संग सेल्फी ली और इस पल को मोबाइल में कैद कर लिया।
कस्बा में सबसे अधिक भीड़ भारत माता चौक व सोनारी मोहल्ला के पास रही। मेन रोड व पुलिस बूथ के पास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम विवेकानंद मिश्र व सीओ पवीन प्रकाश खुद कमान संभाले हुए थे। थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी जवानों संग कस्बा भ्रमण करते दिखे।
पुलिस ने भीड़ को देखते हुए भारत माता चौक धोबी व सोनारी मोहल्ला की तरफ बाइक ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। धोबी मोहल्ला की स्वचलित प्रतिमाओं व राक्षस के गरजने की आवाज सुनने की लालसा में दर्शकों को लंबी लाइन से गुजरना पड़ा।
समाजसेवी नीलू रूंगटा द्वारा खोया पाया स्टाल लगाकर बिछड़े बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा। कुछ पांडालों पर भंडारे का आयोजन कर दर्शनार्थियों में हलुआ पूरी खीर वितरित किया गया।
विजयादशमी पर पांडालों पर हुआ भंडारे का आयोजन
शोहरतगढ़। विजयदशमी की संध्या पर नगर पंचायत के दुर्गा पांडालों पर कमेटियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। आस्था के संगम में अध्यक्ष उमा अग्रवाल भी पीछे नहीं रही वह अपने पति रवि अग्रवाल का सहयोग करते हुए आवास के पास दुर्गा पांडाल पर पूरी सब्जी हलुआ वितरीत किया। पूरी श्रद्धा के साथ दूर-दराज से दुर्गा प्रतिमा देखने आए दर्शकों में प्रसाद वितरण किया व ठहरने के लिए राजस्थान अतिथि भवन में व्यवस्था की। भारत माता चौक सोनारी मोहल्ला, खड़ा कुल, तिरंगा चौक व कृषक मंडल आदि पांडालों पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद व फलाहार वितरण किया गया। इस दौरान अजय वर्मा, अमृत दालान, शीतल उमर, दीपक मित्तल, सर्वेश खेतान, सर्वेश वर्मा, प्रिंस अग्रहरि मौजूद रहे।