फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रुपये नकद, 24 पेटी शराब पकड़ी

Sat, 28 Jan 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
फ्लाइंग स्‍क्वॉड की कार्रवाई में पकड़ी गई शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा/डुमरियागंज। फ्लाइंग स्क्वॉड ने जिले में अलग-अलग क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 24 पेटी अंग्रेजी शराब और 2 लाख रुपये से अधिक कैश पकड़ा है। शराब और कैश के साथ पकड़े गए लोग मौके पर इनसे जुड़े कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं दिखा सके। टीम ने पुलिस को बरामद सामग्री सुपुर्द कर दी है। इटवा और भवानीगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पहला मामला इटवा थाना क्षेत्र का है। इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर फ्लाइंग स्क्वॉड चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे मैजिक को रोककर तलाशी ली तो उस पर 24 पेटी अंग्रेजी शराब रखा हुआ था। चालक मन्नीजोत निवासी शैलेंद्र कुमार मिश्र का कहना था कि वह दुकान पर बिक्री के लिए मन्नीजोत शराब ले जा रहा है। टीम ने इसके दस्तावेज मांगे तो वह उपलब्ध नहीं करा सका। वाहन समेत शराब को इटवा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। एसओ रणधीर मिश्र का कहना था कि चालक से पूछताछ की जा रही है।
अगर वह शराब वैध होने के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराता तो उसे जब्त करते वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोंडा बॉर्डर से फ्लाइंग स्क्वॉड ने स्कार्पियो से दो लाख रुपये पकड़े। फ्लाइंग स्क्वॉड के प्रभारी जगदंबा प्रसाद, एसआई जुबेर अली, रमाशंकर यादव, कमल किशोर, हरिओम पांडेय, बृजेश चौधरी, सिद्धार्थ तिवारी के साथ गोंडा सीमा पर चंद्रदीप घाट स्थित पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मनकापुर की तरफ से आ रही स्कार्पियो को रोकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें करीब 201800 रुपये कैश मिले।
विज्ञापन

पूछने पर उसमें बैठे युवक ने खुद को व्यापारी और नाम संदीप बताया। कैश साथ रखने से संबंधित कोई साक्ष्य न उपलब्ध कराने पर टीम उसे थाने ले आई। इस संबंध भवानीगंज एसओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बरामद रुपये के संबंध में साक्ष्य मांगे गए हैं। उपलब्ध न कराने पर रुपये जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें