फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये जमा कराए, कनेक्शन देना भूल गए

Wed, 13 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन देने के बदले में बिजली विभाग ने 1.90 लाख रुपये जमा करा लिए। पैसा जमा होते ही कनेक्शन देना भूल गए। छह माह से आवेदक संस्था पत्राचार कर रही है, मगर विभागीय अफसरों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा। मामला कपिलवस्तु में नवनिर्मित केंद्रीय संग्रहालय का है। बिजली कनेक्शन न मिलने से संग्रहालय का लोकार्पण भी अटका हुआ है।
विज्ञापन

भगवान बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु के सुनहरे अतीत से लोगों को रूबरू कराने के मकसद से केंद्र सरकार ने यहां संग्रहालय का निर्माण कराया है। करोड़ों की लागत से निर्मित संग्रहालय में पिपरहवा व गनवरिया में खुदाई के दौरान मिले अवशेषों को दर्शनार्थ रखा जाना है।
इसके अलावा बौद्ध दर्शन और साहित्य से जुड़े उन तमाम स्मृतियों को भी रखा जाएगा, जिससे बुद्ध के बारे में जानकारी मिल सके। केंद्र सरकार ने धनराशि जारी कर संग्रहालय तो बनवा दिया, मगर बिजली कनेक्शन के अभाव में इसका लोकार्पण अटका हुआ है। बताते हैं कि संग्रहालय का निर्माण छह माह पहले ही पूरा हो चुका है। अंदर की  सारी  तैयारियां  भी पूरी हो चुकी हैं। बिजली  कनेक्शन  के लिए विभाग ने 1 लाख 93 हजार रुपये का इस्टीमेट तैयार कर पेश किया था।
विज्ञापन

यह राशि जुलाई माह में ही जमा हो चुकी है। मगर छह माह बाद भी कनेक्शन तो दूर तार भी नहीं खींचे जा सके हैं। इस बीच पुरातत्व विभाग की ओर से कई बार पत्राचार और मौखिक शिकायत की जा चुकी है। विभाग के मुताबिक बिजली विभाग का कोई रिस्पांस  ही नहीं मिल रहा। हर बार संपर्क करने पर बस जल्द ही कनेक्शन देने का हवाला दिया जाता है।
छह माह में जमा राशि पर मोटा ब्याज भी बिजली विभाग कमा चुका होगा, बावजूद कनेक्शन देने में देरी समझ से परे है। बिजली विभाग के एक्सईएन राममूरत ने बताया कि केंद्रीय संग्रहालय के कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही नए पोल और तार खींचकर कनेक्शन दे दिया जाएगा। इस बारे में जेई को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें