फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लिए बालक ने भाई को जलाया

Tue, 17 May 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
हादसे में छह बच्‍चेे जले
विज्ञापन
टॉफी खरीदने के लिए एक रुपया न मिलने से गुस्साए छह वर्षीय बालक ने बड़े भाई पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसे भाई को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मामला शोहरतगढ़ नगर के वार्ड नंबर 6 का है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के आर्यनगर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के दो बेटों में मंगलवार को टॉफी खरीदने को लेकर विवाद हो गया। 6 वर्षीय छोटा बेटा एक रुपया मांग रहा था।
9 साल का बड़ा बेटा इससे इनकार करते हुए पास के कमरे में जाकर बेड पर लेट गया। छोटा भाई अचानक मिट्टी के तेल की बोतल लेकर बड़े भाई के पास पहुंचा और तेल उसके ऊपर उड़ेल दिया। बड़ा भाई जब तक कुछ समझता तब तक छोटे ने माचिस की जलती तीली उसके ऊपर फेंक दी।
विज्ञापन

बड़े भाई की चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो वह लपटों में घिरा हुआ था। जैसे-तैसे आग बुझाकर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिवार के भीतर का मामला होने के कारण बच्चों की आपसी लड़ाई की शिकायत नहीं मिली है। हालांकि इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें