उसका में कस्तूरबा विद्यालय में कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला विज्ञान क्लब की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उसका बाजार में सोमवार को विज्ञान लोकप्रियकरण व जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीएचसी उसका की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. मेनका मिश्रा ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ व शिक्षित महिला ही सशक्त समाज के निर्माण में सहायक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वार्डेन सरोज सिंह ने कहा कि हमें बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाओ-बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने महिला पॉवर वूमेन लाइन की स्थापना कर महिलाओं व बालिकाओं को तमाम सुविधाएं प्रदान की है।
महिलाओं को स्वावलंबन व विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र की परामर्शदाता सुषमा श्रीवास्तव, शिवपाल सिंह, निशा सिंह, एसएन पांडेय, नंदनी सिंह, रीना यादव, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, गिरजेश्वर कुमार, पुष्पा शर्मा आदि मौजूद रहे।