फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी में अलग-अलग जगह पलटे ई-रिक्शा और बैटरी टेंपो, दो महिलाएं घायल

Sun, 29 Nov 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। बढ़नी क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर ई-रिक्शा और बैटरी टेंपो पलटने से दो महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

पहली घटना बढ़नी धर्मकांटा के पास हुई। सेमरा झकहिया निवासी नूरजहां (35) पत्नी समसुद्दीन ई-रिक्शा से बढ़नी आ रही थीं। इसी दौरान धर्मकांटा के पास ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराकर पलट गया। हादसे में नूरजहां घायल हो गईं। चालक उन्हें पीएचसी बढ़नी ले गया, जहां डॉ. निवेदिता ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
दूसरी घटना ब्लॉक मोड़ के पास हुई। नेपाल के सिरसिहवा निवासी नसीमा खातून (27) पत्नी इरफान बढ़नी जा रही थीं। इसी दौरान बैटरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया और वह उसके नीचे दबकर घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें