- साइबर थाने की पुलिस ने जांच के बाद बैंक से समन्वय कर कराई धनराशि वापस
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को साइबर थाने की पुलिस ने राहत दिलाई है। पुलिस ने जांच और बैंक से समन्वय के बाद पीड़ित के खाते में 1.16 लाख रुपये वापस कराए हैं।
प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मधुकरपुर निवासी शुभम कुमार त्रिपाठी के खाते से 18 से 20 नवंबर 2023 के बीच यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कुल 2,48,950 रुपये जमा करा लिए गए थे। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने 27 जून 2025 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। निरीक्षक पंकज कुमार सिंह और साइबर थाना टीम ने जांच के दौरान बैंक से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में 1.16 लाख रुपये वापस कराए।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में निरीक्षक पंकज सिंह, आरक्षी रामप्रवेश यादव, आशुतोष जायसवाल, रमेश सिंह, विशाल तिवारी और प्रियंका शामिल रहीं।