फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परखी जेल की व्यवस्था, कैदियों का जाना हाल

Sun, 29 Nov 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

- भोजनालय और बैरकों की व्यवस्था देखी, बंदियों से सुविधाओं के बारे में ली जानकारी
सिद्धार्थनगर। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोजनालय, बैरकों और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। जेल अधीक्षक को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरतमंद बंदियों को समय से दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भोजनालय में खानपान की व्यवस्था देखी और बैरकों में जाकर बंदियों से बातचीत की। उनसे जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री न पहुंचे, इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने कहा कि जेल में आने वाले प्रत्येक नए बंदी का चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। एसपी ने जेल अधीक्षक को नियमित निरीक्षण करने और बंदियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकतानुसार बंदियों की गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।
इस दौरान जेल अधीक्षक सचिन वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें