फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा इफ्तार में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

Sat, 02 Jul 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रोजा इफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांसी। नगर पालिका बांसी क्षेत्र के उपनगर नरकटहा के लोहिया नगर में इफ्तार पार्टीं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में रोजेदारों ने देश की तरक्की, शांति, भाई-चारा बढ़ाने की दुआ मांगी। शुक्रवार को देर शाम मोहल्ले के ही बब्बू खां व आलम की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार में गंगा-जमुनी तहजीब नजर आई।
विज्ञापन

इस दौरान मुस्लिम और हिंदू वर्ग के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रोजा इफ्तार के दौरान प्रशासनिक अमले के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान बसपा विधानसभा बांसी प्रत्याशी व एमएलसी लालचंद निषाद के साथ भरतलाल निषाद, रामनयन, हरगोविंद साहू, रमजान, हकीकुल्लाह, बलराज साहनी, ओमप्रकाश भी पहुंचे। एमएलसी लालचंद निषाद ने कहा कि आज जब कतिपय लोग समाज को जाति-धर्म के नाम पर बांटने में लगे हैं।
तब ऐसे में बब्बू खां व आलम की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार हर जाति-धर्म के लोगों का बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना यह साबित करता है कि हमारा देश सर्व-धर्म समभाव का देश है। लोहिया नगर में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मो.इद्रीश राईनी पटवारी के साथ सभासद रामगति मौर्या, अरुण गुप्ता, बरकत अली राईनी भी पहुंचे। मो.इद्रीश ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भाईचारगी को बढ़ावा मिलता है, इसलिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें