फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाढ़ पीड़ितों में बांटने के लिए आया सड़ा आलू... लोगों ने किया विरोध

Tue, 23 Jul 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

डुमरियागंज। कोई बाढ़ पीड़ित भूखा न रहे, इसके लिए प्रदेश सरकार हर एक परिवार को राशन किट उपलब्ध करवा रही है, जिसे गांव के लेखपाल द्वारा बंटवाया जा रहा है। असनहरा के राजस्व ग्राम सीरमझारी में बाढ़ पीड़ितों में सड़ा आलू बांटने के साथ ही किट में भूजा भी नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध कर राशन किट लेने से मना कर दिया।
भारतभारी मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने इसकी सूचना एसडीएम को देकर बेहतर ढंग से राशन किट बंटवाने की बात कही है। बताया कि उनके गांव सीरमझारी में गाड़ी आने जाने के लिए रास्ता है, मगर लेखपाल गांव में राशन किट वितरण करने के बजाय वहां से करीब तीन किलोमीटर दूर दूसरे ग्राम पंचायत महोखवां में राशन किट वितरित कर रहे थे।
विज्ञापन

लेखपाल कैलाश नाथ त्रिपाठी ग्राम पंचायत महोखवां में थे। सीरमझारी के लोग जब राशन किट लेने पहुंचे तो उन्हें वहां सड़ा आलू दिया जाने लगा। यह देखकर लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने इसे लेने से इनकार कर दिया। गांव के विश्राम कुमार, महेश, राहुल, रामप्रकाश, भोला, सुरेंद्र, जगराम, रामविलास, रामनिवास, रामतवल, अर्जुन और भीखी ने कहा कि उन लोगों को राशन किट में भूजा भी नहीं दिया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे भारतभरी मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी।
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज एसडीम डॉ. संजीव कुमार दीक्षित ने कहा कि तहसीलदार को मौके पर भेजा जा रहा है। सड़ा आलू वितरित करने की सूचना मिली थी। जिसे रुकवा दिया गया है। बाढ़ पीड़ितों को बढि़या सामग्री और राशन किट में उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें