फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुधवनिया बुजुर्ग में छह अगस्त को होगा मतदान

Tue, 23 Jul 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ढेबरुआ। विकास खंड बढ़नी के दुधवनिया बुजुर्ग ग्राम सभा के प्रधान पद के उपचुनाव में दो प्रत्याशियों ने पर्चा खरीद कर दाखिल किया है। उपचुनाव का मतदान 6 अगस्त होगा। उपचुनाव इस लिए हो रहा है, क्योंकि वर्तमान ग्राम प्रधान की छह महीने पहले मौत हो गई थी।

विकास खंड बढ़नी के ग्राम सभा दुधवनिया बुजुर्ग के प्रधान मकबूल आलम का लगभग 6 महीने पहले मृत्यु होने से गांव की प्रधान की सीट खाली हो गई थी। इसी के मद्देनजर ग्राम पंचायत का उपचुनाव होना है। सोमवार को पर्चा दाखिला ब्लॉक परिसर में हुआ। उपचुनाव में प्रधान पद के लिए शकीरा खातून पत्नी नसीम व सईद अहमद पुत्र अब्दुल वाहिद ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी संदीप मौर्य व सहायक निर्वाचन अधिकारी राजीव शाह के समक्ष दाखिला किया। साथ ही विकास खंड बढ़नी के 13 अन्य गांवों में सदस्य पद भी रिक्त होने के कारण चुनाव होना था। लेकिन चुनाव संबंधित सूचना सही तरीके से लोगों तक न देने के कारण सोमवार को सिर्फ चार गांव मनीकौरा से पिंकी पत्नी राकेश, घरुवार ग्राम पंचायत से मनवर हुसैन पुत्र रियाज अहमद, मानपुर से सावित्री पत्नी रामआधार ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बना रहा। पर्चा दाखिला के दिन सोमवार को ब्लॉक परिसर में काफी गहमा गहमी देखने को मिली। उपचुनाव के एक प्रधान प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि उपचुनाव संबंधित कागजात इत्यादि ब्लॉक परिसर या गांव में चस्पा नहीं किया गया। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी संदीप मौर्य ने बताया कि सभी प्रपत्रों की सूचना प्रत्याशियों को यहां आने पर दे दी गई थी। आरोप बेबुनियाद है। उपचुनाव 6 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें