फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में हादसा: सोते समय गिरी छत, पिता की मौत; बेटा घायल

Wed, 06 Sep 2023 12:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

लोटन क्षेत्र के एकडेंगवा गांव निवासी  मोहनलाल यादव और उनका पुत्र राजकुमार घर के बरामदे सोए हुए थे। देर रात एकाएक छत  टूटकर उनके ऊपर भरभरा कर गिर गई। चीख सुनकर जबतक परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकलते मोहनलाल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में लोटन कोतवाली क्षेत्र के एकडेगवां गांव के टोला यादवडीह में बुधवार सोते समय छत टूटकर गिर गई। मलबे में दबकर पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाज के बाद घायल पुत्र घर पहुंच गया है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


लोटन क्षेत्र के एकडेंगवा गांव निवासी  मोहनलाल यादव और उनका पुत्र राजकुमार घर के बरामदे सोए हुए थे। देर रात एकाएक छत  टूटकर उनके ऊपर भरभरा कर गिर गई। चीख सुनकर जबतक परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकलते मोहनलाल की मौत हो चुकी थी। जबकि पुत्र राजकुमार भी चोटिल हो चुका था। घायल पुत्र को लोटन सीएचसी पहुंचाया गया। जहां घायल का इलाज हुआ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष लोटन चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें