रविवार को बेलवा में कोटेदार का शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर सोमवार को परिवहन सिद्धार्थनगर शाखा के कर्मचारियों विभिन्न मांगो के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिला मंत्री दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि यह धरना प्रांत के निर्देश पर चलाया जा रहा है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक ने भी धरने में सहभागिता किया। इसी क्रम में 6 सितंबर को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए प्रस्ताव पारित कर निगम प्रबंध व शासन को भेजा जाएगा। 7 सितंबर को परिवर्तन निगम मुख्यालय लखनऊ में विशाल धरना प्रर्दशन किया जाएगा।
निगम प्रबंधन व शासन से मांगों की पूर्ति कर सकारात्मक निर्णय घोषित न हुआ तो धरना स्थल पर ही अगले आंदोलन की भी घोषणा कर दी जाएगी। अंतिम आंदोलन मांगों की संतोषजनक पूर्ति न होने तक जारी रहेगा। इस दौरान अष्टभुजा पांडेय, श्रवण कुमार गुप्ता, राकेश, अशरफ, योगेंद्र मिश्रा, राकेश पांडेय शुशील कुमार आदि मौजूद रहे।