फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अयोध्या-गोरखपुर गईं रोडवेज की बसें, शहर में मुश्किल

Sat, 21 Nov 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए रोडवेज की 20 बसें भेजे जाने से जिले में बसों की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसके अलावा गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए महराजगंज से 34 बसें एक दिन के लिए लगाई गई थीं।
विज्ञापन

हालांकि, ये बसें वापस आ चुकी हैं लेकिन अयोध्या भेजी गई बसों के कारण स्थानीय और लंबी दूरी के मार्गों पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन्हें बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
सिद्धार्थनगर रोडवेज डिपो के बेड़े में कुल 63 बसें हैं। इनका संचालन दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर सहित विभिन्न मार्गों पर किया जाता है। दो दिन पहले 20 बसें अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए भेजी गईं। वहीं, गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को ले जाने के लिए महराजगंज से 34 बसें एक दिन के लिए लगाई गई थीं। ये बसें कार्यक्रम के बाद वापस लौट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या भेजी गई बसों के कारण नियमित संचालन के लिए उपलब्ध बसों की संख्या कम हुई है।
Ꜻ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें