धेंसा। क्षेत्र के बेलवा से चनरगड्डी तक जाने वाली दो किलोमीटर सड़क दो वर्ष पूर्व निर्मित हुई थी। सही ढंग से निर्माण कार्य न होने के कारण सड़क जगह-जगह टूट गई है। उसकी गिट्टियां बिखर गई हैं। इसके कारण राहगीरों को परेशानी होती है।
बाइक सवार लोगों को किनारे से बच कर निकलना पड़ता है। ऐसे में यदि थोड़ी सी भी चूक हुई तो फिसल कर गिरने का भय बना रहता है। क्षेत्र के बेलवा, चनरगड्डी, पकड़ी, सेहुड़ा -सेहुड़ी व अन्य गांव के लोग इसी मार्ग से आते जाते है।
विज्ञापन
क्षेत्र के राहुल मिश्र, सीताराम, दिवाकर साहनी, अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क के मरम्मत की मांग की है।