शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के साधूनगर से पल्टा देवी मार्ग को जोड़ने और मदरहवा-पीकापार, झिठनिया, घिमरौली जाने वाली सड़क टूट कर जर्जर हो चुकी है। यह सड़क लगभग चार किमी है जो लगभग 18 पूर्व बनी थी।
तबसे इस सड़क पर कोई भी मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है, जिससे इस सड़क पर इस क्षेत्रवासियों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। आए दिन कोई न कोई गिरकर चोटिल हो रहा है। सबसे अधिक स्कूली बच्चे इसका शिकार बन रहे हैं।
क्षेत्र के साधुवानगर, पीकापार, झिठनिया और धिमरौली सहित आधा दर्जन से गावों की यह सड़क आवाजाही करने का मात्र एक साधन है। गांवों के जफर आलम, रामलखन उपाध्याय और गंगाराम सहित आदि लोगों ने कहा कि यह सड़क 18 वर्ष पूर्व मंत्री दिनेश सिंह के कार्यालय में बनी थी। तब से इस सड़क की किसी ने सुधि नहीं ली है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि डामर का नामोनिशान मिट चुका है और सड़क से सारी गिट्टियां पटरियों पर बिखरी हुई हैं। इस पर बाइक, कार व पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
कहा कि यह मार्ग पल्टा देवी मंदिर, बजहा बाजार और बर्डपुर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है, लेकिन अब यह हादसों का केंद्र बन गया है। बाइक सवारों के चोटिल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्कूली बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने इस सड़क को बनवाने की मांग की है।थ