फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पैमाइश को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

Fri, 17 Apr 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजपुर में बृहस्पतिवार को चकबंदी की पैमाइश शुरू होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने प्रशासन पर जबरन पैमाइश कराने का आरोप लगाया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले ही नोटरी के माध्यम से शपथ पत्र देकर मई माह में पैमाइश कराने की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन अप्रैल में ही कार्य शुरू कराने पर अड़ा हुआ है। विरोध कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि इस समय पैमाइश कराई गई तो वे आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। उनका कहना था कि किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार, तहसीलदार रवि कुमार यादव सहित राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। विरोध के दौरान ग्रामीण सड़क पर बैठ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, भारी विरोध के बावजूद प्रशासन की ओर से पैमाइश का कार्य जारी रखा गया। पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।
विज्ञापन

घटनास्थल पर रविंद्र, वीरेंद्र, सुरेंद्र, ओमप्रकाश, अकबर, कमलेश और संतोष सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे और आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से फिर मांग की है कि पैमाइश की तिथि को आगे बढ़ाकर मई में किया जाए, ताकि सभी पक्षों की सहमति से शांतिपूर्ण समाधान निकल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें