डुमरियागंज नगर पंचायत के गांधी नगर वार्ड मे स्थित सड़क पर किए गए अतिक्रमण के चलते राहगीरों को
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर पंचायत के गांधी नगर वार्ड में स्थित मुख्य सड़क पर कुछ लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर लेने से सड़क संकरी हो गई है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में परमजीत सिंह, नीरज, संजय सिंह , रवी, शोएब, गुड्डू आदि ने बताया कि उनके वार्ड में आवागमन के लिए एक मात्र सड़क है जो पहले एक लट्ठे का था। इससे लोग आते-जाते थे और जरूरत पर एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली आसानी आ जाती थी, लेकिन वार्ड के कुछ लोगों ने सड़क से सटाकर अपने घर की सीडी और बाउंड्रीवाल निर्माण कर लेने से सड़क मार्ग 4 से 5 फुट चौड़ी रह गई है।
अतिक्रमण हटाकर रास्ते को सही किया जाए। इस संबंध में एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि समस्या संज्ञान में आई है। मौके पर जल्द ही राजस्व व निरीक्षक हल्का लेखपाल को भेज कर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। संवाद