संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के खान चौराहे पर शुक्रवार की रात चोरों ने पान की दुकान की कुंडी तोड़कर नकदी व सामान लेकर फरार हो गए।
सरोथर गांव निवासी सफीक अहमद ने बताया कि वह रात 8 बजे के करीब दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकान पहुंचे तो देखा कि कुंडी टूटी हुई है और गल्ला नीचे गिरा था। उसमें रखे करीब 3000 रुपये और 6000 रुपये के सिगरेट, गुटखा आदि सामान गायब थे।
सूचना मिलते ही डायल- 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित ने त्रिलोकपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन सिंह राठौर ने बताया कि चोरी होने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।