फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर जाम की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी संबंधित उपभोक्ताओं की समस्या कम होने का नाम नही ले रही है। लगातार गैस एजेंसी व गोदाम का चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें गैस सिलिंडर नही मिल पा रहा है। इससे नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह दुबारा भटनी-भरथुआ मार्ग जाम कर दिया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को जल्द गैस सिलिंडर दिलाने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया। इस दौरान करीब 45 मिनट सड़क से आवागमन प्रभावित रहा। सड़क पर दोनों तरह वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

भटनी क्षेत्र में स्थित सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिलने में दिक्कत हो रही है। लोग भोर से ही कतार में खड़े हो जा रहे है, बावजूद उन्हें सिलिंडर नही मिल पा रहा है। इससे दूर -दराज से आये बुजुर्ग और महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार भोर से ही लोग कतार में खड़े थे। तभी एजेंसी कर्मियों के द्वारा सूचना मिली कि गैस की गाड़ी नही आएगी। इससे नाराज लोगों ने भटनी-भरथुआ मार्ग जाम कर दिया। साथ ही हंगामा करने लगे। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाकर जल्द गैस दिलाने का आश्वासन दिया। वही शिकायत पर शाम को उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव गैस गोदाम पर पहुंची। उन्होंने बिना गैस मिले डिलीवर का मैसेज आने पर नाराजगी जताई। साथ ही जिसका पहले सिलिंडर बुक हुआ है उस हिसाब से वितरण करने की बात कही। एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत गैस एजेंसी की जांच की गई है। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
भटनी। नगर के सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी के संचालक के विरुद्ध बृहस्पतिवार की रात गैस सिलेंडर कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। साथ ही गैस गोदाम को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर किया गया है। कार्रवाई से जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

भटनी नगर स्थित सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी से लगातार विभिन्न शिकायतें मिल रही थी। कभी बिना गैस मिले डिलीवरी का मैसेज आना तो कभी अधिकारियों के आदेश का पालन नही करना आम बात हो गई थी। इसको लेकर क्षेत्र के उपभोक्ता लगातार दो दिनों से सड़क जाम कर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। इसी क्रम में बृहस्पतिवार शाम उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची अधिकारियों की टीम ने गैस एजेंसी और गोदाम की जांच शुरू कर दी। जांच में गोदाम में कम सिलेंडर मिलना समेत भारी अनियमितता देखी गई। इसको गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार हरि प्रसाद, इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर सौरभ सेठ, पूर्ति निरीक्षक सलेमपुर दिलीप सिंह और गुफरान राइन ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी। जांच रिपोर्ट में भारी गड़बड़ी देख डीएम दिव्या मित्तल ने एसडीएम सलेमपुर से गोदाम को सीज कराने और एजेंसी संचालक पर सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें