फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाणगंगा नहर के बहाव से सड़क टूटी, आवागमन अवरुद्ध

Sat, 14 Oct 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


शोहरतगढ़ क्षेत्र के पकड़ी-जगरगढि़या मार्ग पर हुआ कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी-जगरगढि़या मार्ग पर पड़रिया गांव के पास बाणगंगा नहर के बहाव से सड़क टूट गई। मार्ग पर कटान होने की वजह से यातायात प्रभावित हो गया है। वहीं, सिंचाई विभाग की टीम सड़क की मरम्मत में जुटी है। ताकि आसपास के लोगों का आवागमन शुरू हो सके।
जानकारी के अनुसार, नहर में पानी का बहाव तेज होने की वजह से पड़रिया गांव के पास सड़क लभगग पूरी तरह से कट गई है। इसके चलते छोटे-बड़े दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन थम गया। बड़ी मुश्किल से पैदल यात्री किसी तरह से सड़क को पार कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने सड़क पर कटान हुई जगह पर मिट्टी डालकर मार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरू किया है। स्थानीय निवासी बनारसी साहनी, नंदन लाल, सेवक, दयादास, अनिल कुमार, चिनगुद साहनी, स्वामीनाथ आदि ने सड़क को जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें