सड़क हादसों को रोकने के लिए करें जागरूक
लोहिया कला भवन में आयोजित हुई जिला सड़क समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा के लिए जिला सड़क समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क सुरक्षा पर चर्चा की गई और हादसों को कैसे रोका जाए। इसके बारे में बिंदुवार समीक्षा की गई।
सांसद जगदंबिका पाल ने सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी (प्रवर्तन) को निर्देश दिए कि जनपद में ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर वहां पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, जेब्रा लाइन आदि लगवाकर दुर्घटना को रोकने का प्रयास करें। सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा है। इसके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। सांसद ने कहा कि स्कूलों में सड़क सुरक्षा के संबंध में बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक करें। इसके में किसी भी प्रकार लापरवाही ठीक नहीं है। इसके अलावा अन्य दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम दीपक मीणा, एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा सहित सहित सभी तहसील के एसडीएम आदि मौजूद रहे।