फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कोतवाली गेट पर सिलिंडर रखकर किया सड़क जाम...तहसील में भी किया हंगामा

विज्ञापन
सिलिंडर को लेकर हंगामा करते लोग।
विज्ञापन
सलेमपुर। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर शनिवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गैस की गाड़ी नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने शनिवार की सुबह कोतवाली गेट के पास सड़क पर सिलिंडर रखकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। इसके बाद तहसील में भी पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एजेंसी संचालक की ओर से पहले ही गोदाम पर गाड़ी नहीं आने की सूचना चस्पा कर दी गई थी। इसके बावजूद गैस की उम्मीद में उपभोक्ता शनिवार भोर से ही गोदाम के पास कतार में खड़े हो गए। सुबह करीब 9 बजे तक गाड़ी नहीं पहुंची तो आक्रोशित लोग सिलिंडर लेकर कोतवाली गेट पहुंच गए।
उपभोक्ताओं ने देवरिया की ओर जाने वाली लेन पर सिलिंडर रखकर करीब 15 मिनट तक जाम लगा दिया। जाम के चलते बापू इंटर कॉलेज के आगे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

जाम हटने के बाद भी उपभोक्ताओं का आक्रोश शांत नहीं हुआ। सभी लोग खाली सिलिंडर लेकर तहसील परिसर पहुंच गए और वहां भी हंगामा किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गोपालजी ने एजेंसी संचालक को बुलाकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार ने कहा कि गैस गाड़ी आने के दिन की सूची पहले से तैयार कर तहसील प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि मौके पर लेखपाल और पुलिसकर्मी की तैनाती कर व्यवस्था बनाई जा सके।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने पिछले महीने ही गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिल सका है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मोहन कुशवाहा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुनीता त्रिपाठी, विमला देवी, देवेंती देवी, दीपक, तारकेश्वर, रामप्रवेश विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें