बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर की बोर्ड की बैठक सोमवार को चेयरमैन अजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस दौरान सड़क, नाली निर्माण, प्रकाश, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं तथा विकास कार्यों का मुद्दा सभासदों ने उठाया। जल्द ही प्रस्ताव पास कर कार्य शुरू कराने के लिए अध्यक्ष ने आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान जल जमाव की समस्या के निजात के लिए नालियों के निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ पहले से बनी नालियों को साफ-सफाई व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त कराया जाएगा। बैठक में ईओ अखिलेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि अजय चौधरी समेत वार्डों के सभासद मौजूद रहे।