फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ‘शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई तय’

Mon, 09 Jun 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। तहसील सभागार में सोमवार को सीडीओ बलराम सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि लोगों के समस्याओं का समाधान हर हाल में कराएं। इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने आए हुए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। सीडीओ के समक्ष कुल 48 मामले आए जिसमें राजस्व से संबंधित पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, शेष का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 32, पुलिस सात, विकास तीन, विद्युत एक, नहर व अन्य विभाग से दो-दो मामले पेश हुआ। इस दौरान एसडीएम राहुल सिंह, सीओ सुजीत कुमार राय, तहसीलदार अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें