फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जा रहा था शादी समारोह में, वाहन से कुचल कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन

पकड़ी-जोगिया मार्ग पर स्थित सजनी गांव के पास हादसा
उसका थानाक्षेत्र के गोरैया गांव का निवासी था मृतक
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिया। शादी समारोह में शामिल होने के शुक्रवार देर शाम घर से निकले गौरैया गांव निवासी महेश (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उसका थानाक्षेत्र के गोरैया गांव निवासी महेश की जोगिया कोतवाली क्षेत्र कुवंरापार गांव में रिश्तेदारी है। शुक्रवार को वह कुंवरापार में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने के लिए साइकिल से घर निकला था। अभी जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ही पकड़ी-जोगिया मार्ग पर स्थित सजनी गांव के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग गया। आसपास मौजूद लोग उसे उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। एसओ जोगिया अंजनी राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें