फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में जिले के दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में हादसा, जिले के दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन

हादसे में शिकार लोग डुमरियागंज के मालीमैंनहा गांव के निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। मध्यप्रदेश के इंदौर के पास सड़क हादसे में डुमरियागंज के मालीमैनहा गांव और सेऊंरहवा गांव के रहने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही दोनों गांवों में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

डुमरियागंज थानाक्षेत्र के मालीमैंनहा गांव निवासी मनीराम उर्फ चिनके (50) ठाणे में रहकर स्क्रैप (भंगार) खरीदने और बेचने का काम करते थे। कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन लागू होने के बाद ढाई माह पूर्व गांव लौट आए थे। रोजगार की समस्या के कारण वह बृहस्पतिवार को एक पिकअप से वापस ठाणे के लिए रवाना हो गए। इंदौर से 50 किमी पहले देवास के पास सड़क पर छुट्टा पशुओं को बचाने में अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। जिससे उसमें सवार मनीराम और इटवा थानाक्षेत्र के सेऊंरहवा गांव के रहने वाले लालू प्रसाद यादव (40 वर्ष) की मौत हो गई। शनिवार की सुबह हादसे की जानकारी होने पर दोनों लोगों के परिवार चित्कार मच गया। मनीराम के बड़े बेटे ने बताया कि उसके पिता की लाश लालू प्रसाद का बेटा एंबुलेंस से लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें