फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से नहीं मिला मौका, गुजरात में अभ्यास करेंगी सिद्धार्थनगर की ऋद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी से नहीं मिला मौका, गुजरात में अभ्यास करेंगी सिद्धार्थनगर की ऋद्धि
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले की इकलौती महिला क्रिकेट ऋद्धि सिंह अब गुजरात के बड़ोदरा में क्रिकेट का अभ्यास करेगी। यूपी के लिए दो बार ट्रायल में सफल नहीं हुई तो उसने बड़ोदरा में प्रतिभा प्रदर्शन किया। फिलहाल उसका चयन अंडर-19 बालिका कैंप में हुआ है। वह जल्द ही बड़ोदरा रवाना हो जाएगी। बेहतर प्रदर्शन के बाद उसे बड़ोदरा की टीम में स्थान मिलने की संभावना है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य व क्रिकेटर उमेश सिंह की 15 साल की बेटी ऋद्धि सिंह जिले की उभरती हुई महिला क्रिकेटर हैं। शोहरतगढ़ में बालिकाओं की टीम नहीं थी तो उसने बालकों के साथ क्रिकेट का ककहरा सीखा। ऋद्धि बताती हैं कि उसने अपने दोस्तों को क्रिकेट सीखने के लिए प्रेरित किया, लेकिन कोई बालिका तैयार नहीं हुई तो उसने अकेले की कुछ करने का फैसला किया। उसने कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते, लेकिन यूपी के ट्रायल में चयन से वंचित हो रही थी तो प्रदेश से बाहर जाने का निर्णय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋद्धि के अनुसार, वह हर दिन चार घंटे से अधिक समय तक अभ्यास करती है। शोहरतगढ़ में क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विवेक मणि त्रिपाठी व संयुक्त सचिव विपिन मणि त्रिपाठी की देख-रेख में उसने क्रिकेट का सफर शुरू किया। अब वह क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें