शोहरतगढ़। स्थानीय ब्लाॅक प्रमुख प्रीति यादव के ससुर की रिवाल्वर ट्रेन यात्रा में गायब हो गई है। इस मामले की जानकारी तब हुई, जब वह सोमवार के एक बरात जाने के लिए तैयार हो रहे थे, बैग चेक किया तो रिवाल्वर गायब थी। उसके बाद उन्होंने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर दी।
क्षेत्र मड़वा निवासी राम पराग यादव ने सोमवार को शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर बताया कि 23 नवंबर को लगभग पांच बजे लखनऊ के बादशाह नगर रेलवे स्टेशन से ऐशबाग गोरखपुर इंटरसिटी से शोहरतगढ़ क्षेत्र मड़वा अपने घर आ रहा थे। उनके पास अपना लाइसेंसी रिवाल्वर भी था। लाइसेंसी रिवाल्वर को अपने बैग में रखे हुए थे। ट्रेन बढ़नी के आगे महादेव बुजुर्ग रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ की तरफ चली, तो उसी दौरान बैग को अपने बर्थ के सीट पर रख कर बाथरूम करने चले गए थे। पांच मिनट बाद जब आए तो उन्होंने बैग को चेक नहीं किया। शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतर घर चले आए, क्याेंकि इस बीच रिवाल्वर आवश्यकता नहीं हुई। सोमवार एक बरात में जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उसी दौरान रिवाल्वर लेने के बैग खोला तो रिवाल्वर गायब थी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव के ससुर की रिवाल्वर गायब होने के मामले में ऑनलाइन जीआरपी लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया है, जबकि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।